---Advertisement---

Asia Cup 2023: रिज़वान और अब्दुल्लाह शफ़ीक़ ने मैदान पर किया कमाल , श्रीलंका को दिया इतने रन का लक्ष्य

Asia Cup 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफ़ीक़ और मोहम्मद रिज़वान ने अर्धशतक जड़ दिया।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 14, 2023 11:48 अपराह्न

PAK-SL
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर श्रीलंका की टीम को 253 रनों का लक्ष्य दे दिया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिज़वान और अब्दुल्लाह शफ़ीक़ ने अर्धशतक जमा दिया।

मोहम्मद रिज़वान और इफ्तिखार ने संभाली पारी

पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान और अब्दुल्लाह शफ़ीक़ ने टीम के लिए अहम रन जोड़ते हुए पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मैच में सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने श्रीलंका के गेंदबाजों को फील्ड के चारो तरफ दौड़ाते हुए अपने अपने अर्धशतक पूरे कर लिए। अब्द्दुल्लाह शफ़ीक़ ने 69 गेंद खेलते हुए 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं मोहम्मद रिज़वान ने 73 बॉल खेलते हुए शानदार 86 रनों की पारी खेली। इस दौरान रिज़वान ने इफ्तिखार अहमद के साथ मिलकर 6ठे विकेट के लिए 106 रन जोड़े।

पाकिस्तान ने श्रीलंका को दिया 253 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 253 रनों का लक्ष्य दिया हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 42 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक श्रीलंका की टीम ने 2 विकेटों के नुकसान पर 147 रन बना लिए थे।

17 को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

आपको बता दें कि एशिया कप का फाइनल मुकाबला 17 सितम्बर को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने फाइनल में अपना टिकट पहले ही बुक कर लिया हैं। भारत ने अपने पिछले मैचों में श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम को पराजित कर 8 वीं बार खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ा दिया हैं। आपको बता दें श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम भारत से 17 सितम्बर को फाइनल में भिड़ेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026