---Advertisement---

Asian Atheletics Championship 2023: थाईलैंड में चमके भारतीय खिलाड़ी , दूसरे दिन जीते 3 स्वर्ण पदक

Asian Atheletics Championship 2023: भारतीय खिलाड़ियों ने थाईलैंड के बैंकॉक में चल रहे एशियाई एथेलेटिक चैंपियनशिप के तीसरे दिन लगातार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। भारतीय खिलाड़ियों में ज्योति यारराजी ,अजय कुमार सरोज और अब्दुल्लाह अबुबाकर ने स्वर्ण पदक पर अपना नाम लिखवा लिया। भारतीय एथेलेटिक्स इन दिनों अपने सबसे अच्छे दौर से गुजर ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 13, 2023 7:44 अपराह्न

Asian
Follow Us
---Advertisement---

Asian Atheletics Championship 2023: भारतीय खिलाड़ियों ने थाईलैंड के बैंकॉक में चल रहे एशियाई एथेलेटिक चैंपियनशिप के तीसरे दिन लगातार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। भारतीय खिलाड़ियों में ज्योति यारराजी ,अजय कुमार सरोज और अब्दुल्लाह अबुबाकर ने स्वर्ण पदक पर अपना नाम लिखवा लिया। भारतीय एथेलेटिक्स इन दिनों अपने सबसे अच्छे दौर से गुजर रहा है। नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने के बाद काफी संख्या में दूसरे खिलाड़ी भी देश के लिए पदक ला रहे हैं।

भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी

एशियाई एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत की उभरती खिलाड़ी ज्योति याररजी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 100 मीटर हर्डल्स का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। 23 साल की ज्योति ने इस दौरान दो जापानी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए 13.09 सेकंड के साथ प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। दूसरी तरफ केरल के खिलाड़ी अब्दुल्लाह अबुबाकर ने पुरुषों की ट्रिपल जम्प स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। अजय कुमार सरोज ने 1500 मीटर दौर में गोल्ड मेडल अपने नाम कर भारत की झोली में दिन का तीसरा पदक डाल दिया।

एशिया अंडर-23 चैंपियनशिप में किया था शानदार प्रदर्शन

भारतीय खिलाड़ियों ने इस साल दक्षिण कोरिया के इंचिओन में खेले गए एशिया अंडर 20 एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक अपने नाम किये थें। भारतीय खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण,7 रजत और 6 कांस्य पदक जीते थें।

ये भी पढ़ें :Delhi Flood: दिल्ली में फ्लड अलर्ट, एक्शन में केजरीवाल सरकार, बाढ़ प्रभावित इलाकों में बंद किए सरकारी-प्राइवेट स्कूल

डायमंड लीग में चमके भारतीय खिलाड़ी

भारतीय खिलाडी इस साल हुए डायमंड लीग में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग और लुसाने डायमंड लीग का खिताब जीता था तो वहीं भारत के उभरते लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने भी पेरिस डायमंड लीग में तीसरा स्थान हासिल किया था।

ये भी पढ़ें :Asian Games 2023: बजरंग पुनिया और रवि दहिया को मिल सकती है एशियाई गेम्स के लिए डायरेक्ट एंट्री , जानें पैनल ने क्या कहा?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026