---Advertisement---

ENG vs AUS Ashes 2023: सस्ते में पवेलियन लौटे डेविड वॉर्नर, स्टुअर्ट ब्रॉड की घातक गेंदबाजी से 15वीं बार शिकार हुए सलामी बल्लेबाज

ENG vs AUS Ashes 2023: एशेज का पहला रोमांचक मुकाबला इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम ने 393 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद खेल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को केवल 4 ओवर खेलने का मौका मिला था। इसी बीच सोशल मीडिया ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 17, 2023 4:40 अपराह्न

ENG vs AUS Ashes 2023
Follow Us
---Advertisement---

ENG vs AUS Ashes 2023: एशेज का पहला रोमांचक मुकाबला इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम ने 393 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद खेल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को केवल 4 ओवर खेलने का मौका मिला था। इसी बीच सोशल मीडिया पर डेविड वॉर्नर के आउट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वॉर्नर ब्रॉड की गेंद पर क्लीन बोल्ड होते हुए नजर आ रहे है।

ब्रॉड ने वॉर्नर को किया क्लीन बोल्ड

दरअसल, पारी का 11वां ओवर चल रहा था। इस दौरान गेंद की कामना तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथ में थी। इस दौरान स्ट्राइकर एंड पर धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं उनके ओवर की दूसरी ही गेंद पर वॉर्नर चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड़ होकर पवेलियन लौटे। उनका बल्ला पहले गेंद पर लगा फिर गिल्लियां उखड़ गई। विकेट चटकाने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड मैदान का चक्कर लगाते हुए कैमरे में कैद हुए जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में धान पर संकट! न बारिश न बिजली, कैसे होगी बुआई, CM Mann केंद्र को लिख चुके हैं पत्र

वॉर्नर का फ्लॉप शो

वॉर्नर भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के मुकाबले से बुरे फॉर्म से गुजर रहे है। वह भारत के खिलाफ एक भी अर्धशतक नहीं जमा सके थे। वहीं उनका खराब फॉर्म एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में भी जारी रहा। वह इस मुकाबले में ब्रॉड का 15वीं बार शिकार बने। उन्होंने महज टीम के लिए 9 रनों का मामूली सा योगदान दिया।

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026