---Advertisement---

WFI Elections 2023: कौन हैं अनीता श्योराण? देने जा रही हैं बृजभूषण सिंह को चुनौती

WFI Elections 2023: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक और माहिला पहलवान ने मोर्चा खोल दिया है। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला यौन उत्पीड़न के मामले में गवाही देने वाली महिला पहलवान अनीता श्योराण अब WFI (रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) के चुनाव बृजभूषण सिंह के विरुद्ध चुनावी दंगल में कदम रखने जा रही हैं। ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 2, 2023 5:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

WFI Elections 2023: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक और माहिला पहलवान ने मोर्चा खोल दिया है। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला यौन उत्पीड़न के मामले में गवाही देने वाली महिला पहलवान अनीता श्योराण अब WFI (रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) के चुनाव बृजभूषण सिंह के विरुद्ध चुनावी दंगल में कदम रखने जा रही हैं।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए कौन मारेगा बाजी?

अनीता श्योराण ने 12 अगस्त को होने वाले WFI के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन का परचा भरा है। WFI चुनाव के 50 सदस्यीय वोटर की लिस्ट अनीता इकलौती महिला हैं। अगर अनीता अध्यक्ष पद के चुनाव में बाजी मारती हैं तो वो भारतीय कुश्ती की अगुवाई करने वाली हैं पहले महिला होंगी। अनीता के लिए यह चुनाव जीतना बेहद मुश्किल होने वाला है क्योंकि अध्यक्ष पद पर उनका मुकाबला सीधा बृजभूषण शरण सिंह के गट से होने की संभावना है। इस चुनावी दंगल में दिल्ली कुश्ती संघ के अध्यक्ष ओलिंपियन जय प्रकाश और उत्तर प्रदेश के संजय सिंह भोला भी हैं। दोनों उम्मीदवारों का यौन उत्पीड़न मामले में फसे बृजभूषण शरण सिंह से पुराना नाता है।

WFI के मौजूदा अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न का मामला दिल्ली की एक कोर्ट में चल रहा है, जिसमें उन्हें एक हफ्ते पहले जमानत मिल चुकी है। बता दें कि 38 वर्षीय अनीता श्योराण 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड मैडल जीता चुकी हैं।

अनीता ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ दी थी गवाही

अनीता ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिलाओं के यौन उत्पीड़न मामले में गवाही दी थी। अनीता श्योराण वफी के अध्यक्ष पद के चुनाव में विपक्षी पैनल का नेतृत्व कर रही हैं और यह माना जा रहा है, उन्हें बृजभूषण के खिलाफ विरोध कर रहे पहलवानों का समर्थन मिल रहा है। अनीता बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों की पुष्टि करने वाली महिलाओं में से एक थीं। फिलहाल बृजभूषण सिंह जमानत पर हैं और यही कारण है कि वो चुनाय नहीं लड़ सकते इसके अलावा उनके परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकता। लगातार सरकार के खिलाफ धरना दे रहे पहलवान जिसमें विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक को सरकार ने भरोसा दिलाया था कि बृजभूषण के परिवार के किसी भी सदस्य को WFI की नयी बॉडी में किसी भी पद को संभालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026