IIMT University में क्रिकेटर Suresh Raina युवा क्रिकेटरों को देंगे टिप्स
IIMT University: आईआईएमटी यूनिवर्सिटी स्थित आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी मेरठ में आज (मंगलवार) को युवा क्रिकेटरों का जमावड़ा लगेगा। एक ओर जहां युवा क्रिकेटरों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा वहीं उन्हें मशहूर क्रिकेटर और मिस्टर आईपीएल रहे सुरेश रैना से क्रिकेट के गुर सिखने का भी मौका मिलेगा।