---Advertisement---

Upcoming SUV: Tata, Mahindra सहित ये गाड़ियां ला सकती हैं मार्केट में तूफान! फीचर्स भी मिल सकते हैं टॉपक्लास

Upcoming SUV: यहां कुछ ऐसी गाड़ियों के बारे में बताया गया है। जो अगले साल के शुरुआती महीनों में पेश की जा सकती हैं और माना जा रहा है कि इनको दमदार फीचर्स के साथ लाया जा सकता है।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: नवम्बर 12, 2023 11:30 पूर्वाह्न

Upcoming SUV
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming SUV: एसयूवी सेगमेंट के प्रति लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर रहती है। यही वजह है कि कंपनियां भी इस सेगमेंट गाड़ियां पेश करती रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी नई एसयूवी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां कुछ ऐसी गाड़ियों के बारे में बताया गया है। जो अगले साल के शुरुआती महीनों में पेश की जा सकती हैं और माना जा रहा है, इन सभी को 10 लाख रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी एसयूवी गाड़ी शामिल हैं।

Tata Punch EV लॉन्च लिस्ट में शामिल

कम दाम में जबरदस्त सेफ्टी वाली गाड़ी की बात आती है तो लिस्ट में टाटा पंच का नाम मुख्य तौर पर शामिल किया जाता है। इस गाड़ी को 5 स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग मिली हुई है। ये टाटा की लोकप्रिय गाड़ी है तो इसको कंपनी अगले के शुरुआती महीनों में इलेक्ट्रिक अवतार में भी पेश कर सकती है। इसको पावरफुल बैटरी और मौजूदा मॉडल की तुलना में हाईटेक फीचर्स के साथ लाया जा सकता है।

KIA Sonet Facelift

किआ सोनेट का फेसलिफ्ट मॉडल अगले साल कई बदलावों के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है। हाल ही में इस गाड़ी की स्पाई तस्वीरों से कुछ डिटेल भी सामने आई थी। सोनेट के फ्रंट में कंपनी मौजूदा गाड़ी से अलग डिजाइन पर ध्यान केंद्रित कर सकती है। साथ ही इंटीरियर में भी बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। भले ही इसको लेकर ज्यादा अपडेट नहीं है लेकिन लोगों के बीच इस आगामी गाड़ी को लेकर अभी से क्रेज बनना शुरू हो गया है।

Toyota भी लॉन्च कर सकती है SUV

टोयोटा भी इन दिनों Toyota Taisor नाम की एक एसयूवी पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है, इस गाड़ी को अगले साल के शुरुआती महीनों में कंपनी मार्केट में पेश कर सकती है। कहा जा रहा है इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन ऑप्शन्स के साथ पेश किया जा सकता है।

Mahindra XUV300 Facelift भी हो सकती है लॉन्च

इस कड़ी में महिंद्रा भी बिल्कुल पीछे नहीं रहने वाली है। अगले साल महिंद्रा की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ये गाड़ी तहलका मचाने आ सकती है। इस गाड़ी मौजूदा मॉडल से अलग फीचर्स के साथ लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल इस गाड़ी के लिए टेस्टिंग चल रही है।

यहां रिपोर्ट्स के आधार पर गाड़ियों के बारे में बताया गया है। आधिकारिक तौर पर इनके बारे में जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026