---Advertisement---

Indian Economy: रेटिंग एजेंसी मूडीज का बड़ा दावा, अगले दो वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक स्थिति स्थिर रहने का अनुमान

Indian Economy: रेटिंग एजेंसी मूडीज के अनुसार अगल दो वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक स्थिति 6 प्रतिशत से ऊपर बने रहने की संभावना

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 12, 2024 11:08 पूर्वाह्न

Indian Economy
Follow Us
---Advertisement---

Indian Economy: रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत सरकार का आउटलुक स्थिर रखा है। बता दें कि मूडीज द्वारा भारत सरकार की लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म Baa3 और P-3 मापी गई है। रेटिंग एजेंसी का मानना है कि मजबूत विकास संभावना के बीच भारत के राजकोषीय मेट्रिक में धीरे धीरे सुधार जारी रहेगा।

आर्थिक वृद्धि 6 प्रतिशत से ऊपर रहने का अनुमान

मूडीज के अनुसार अगले दो वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक स्थिति 6 प्रतिशत से ऊपर बने रहने की संभावना है। हालांकि अनुमानों में उलटा जोखिम को भी बताय गया है। रेटिंग एजेंसी ने यह भी अनुमान लगाया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि अन्य जी-20 साथियों की तुलना में अधिक होगी। गौरतलब है कि इससे पहले आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने 2024-25 के लिए जीडीपी ग्रोथ 7 प्रतिशत तक बने रहने का अनुमान जताया है।

फिच ने जीडीपी में बढ़ोतरी का अनुमान जताया है

गौरतलब है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 की तिमाही अक्टूबर से दिसंबर 2023 में 8.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी थी। पिछले महीने मार्च 2024 में वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच के अनुसार 2024 में भारत की जीडीपी 7.8 फीसदी और अगले साल 2025 में 7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान जताया है। वहीं फिच ने पड़ोसी देश चीन का वृद्धि अनुमान घटाकर 4.5 प्रतिशत कर दिया है। आरबीआई गवर्नर ने महंगाई दर को लेकर भी कहा था कि इस साल के आखिरी तक महंगाई दर 4 फीसदी तक लाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। दोनों रेटिंग एजेंसियों का आकंलन करे तो भारत के लिए यह अच्छी खबर मानी जा सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 12 September 2026

सितम्बर 11, 2026

Bullet Train

सितम्बर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 11, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 11, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 11, 2026