---Advertisement---

Indian Railways: जरनल कोच में मात्र 20 रुपए में यात्री कर सकेंगे भरपेट भोजन, इन 51 स्टेशनों पर अप्लाई होगी यह नई सुविधा

Indian Railways: रेल अधिकारियों ने रेल के जरनल कोच में यात्रा कर रहे सवारियों के लिए एकदम किफायती दाम में मिलेगी पैक्ड खाने की थाली।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 20, 2023 11:29 अपराह्न | Updated: जुलाई 21, 2023 1:13 अपराह्न

Indian Railways
Follow Us
---Advertisement---

Indian Railways: रेलवे बोर्ड ने सामान्य कोच में सफर कर रहे यात्रियों की जर्नी को और भी खास और सुविधाजनक बनाने के लिए कुछ बदलाव किए हैं। इस नए बदलाव के चलते प्लेटफार्म पर खुले काउंटर और शॉप्स में काफी सस्ते और किफायती दाम पर भोजन और पानी की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही है। रेलवे बोर्ड के द्वारा इस बात का आदेश सभी जरनल कोच के पास मौजूद काउंटर पर लागू होगा। इस आदेश के चलते 2 तरीके की पैक्ड थालियां काउंटर पर दी जाएगी।

रेलवे जोन के द्वारा तय किया जाएगा समय

रेलवे अधिकारियों के द्वारा भोजन को लेकर किए गए बदलाव में की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा है कि जरनल कोच के यात्रियों को मिलने वाले खाने की सुविधा आईआरसीटीसी के किचन से की जाएगी। इन कोच में मिलने वाला भोजन प्लेटफार्म पर मौजूद काउंटर से ही दिया जाएगा। साथ ही इन कांउटर का समय रेलवे जोन के हिसाब से तय किया जाएगा। जरनल कोच में मिलने वाले भोजन को रेलवे अधिकारियों ने 2 अलग -अलग वर्गों में विभाजित किया है। जिसमें एक थाली का रेट 20 रुपए है। इस थाली में नॉर्मल सात पूरी, आलू की सूखी सब्जी और‌ आचार है। वहीं दूसरी तरफ 50 रुपए वाली प्लेट में छोले भटूरे, पाव-भाजी, मसाला डोसा और छोले-कुलचे शामिल होंगे।

यह सुविधा 51 स्टेशनों पर होगी शुरु

रेलवे अधिकारियों के द्वारा काउंटर पर मिलने वाली पैक्ड थाली की सेवा अभी केवल 51 स्टेशनों पर ही की जाएगी। पहले के 6 महीने इस नए नियम को अच्छे से देखा जाएगा। बाद में अच्छे परिणाम मिलने पर इसे सभी स्टेशनों पर लागू कर दिया जाएगा। इसके अलावा खाने की प्लेट के साथ यात्रियों को पानी की सुविधा में दी जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 16 May 2026

मई 15, 2026

Lucknow News

मई 15, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

मई 15, 2026

Rain Alert 16 May 2026

मई 15, 2026

Anurag Dhanda

मई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 15, 2026