---Advertisement---

इशारों-इशारों में CM पद को लेकर ये दावा कर गए Ashok Gehlot, जानें कुर्सी छोड़ने की बात पर क्‍या कहा

Ashok Gehlot: जस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहते हैं, लेकिन यह पद उन्हें छोड़ नहीं रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शायद सीएम पर उन्हें छोड़ेगा भी नहीं। अपने इस बयान ने उन्होंने एक तरह से CM पद पर दावा ठोक दिया है।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 19, 2023 10:43 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इशारों-इशारों में CM पद पर दावा ठोक दिया है। उन्होंने कहा है कि वह मुख्यमंत्री का पद छोड़ना चाहते हैं, लेकिन पद उन्हें नहीं छोड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कांग्रेस राजस्थान में जीतती है तो उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

दरअसल, गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अशोक गहलोत ने ये बातें कही। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव और पार्टी से संबंधित कई महत्वपूर्ण सवालों का भी जवाब दिया।

‘गांधी परिवार को मुझ पर पूरा भरोसा है’

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विधानसभा जीतने पर एक बार फिर मुख्यमंत्री पद संभालेंगे, तो गहलोत ने बताया कि कैसे सोनिया और प्रियंका गांधी उन पर भरोसा करती हैं। गहलोत ने जोर देकर कहा कि कुछ वजहें होंगी की कांग्रेस का एकजुट रखने वाला गांधी परिवार उन पर इतना भरोसा करता है। उन्होंने यह भी बताया की कैसे सोनिया गांधी ने उन पर बार-बार भरोसा जताया है।

‘CM पद का उम्मीदवार न बनना ज्यादा बेहतर’

उन्होंने कहा कि मुझे आज भी याद है कैसे सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद मुझे राजस्थान के CM के तौर पर चुना था। उन्होंने काफी सोच-विचारकर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में में प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए वह फैसला लिया था। जबकि, उस समय मैं CM पद का उम्मीदवार भी नहीं था। उन्होंने हंसते हुए कहा कि कांग्रेस में CM पद का उम्मीदवार न बनना ज्यादा बेहतर रहता है। क्योंकि उम्मीदवार अक्सर CM नहीं बनते।

पायलट पर क्या बोले CM अशोक गहलोत?

गहलोत ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर भी बयान दिया। पायलट के साथ मतभेदों के जवाब में उन्होंने कहा कि ये सब पुरानी बातें है, जो हुआ हम दोनों उसे भूल चुके हैं। हम दोनों ने “भूल जाओ और माफ करो” नीति पर काम किया है और अब हम मिलकर काम कर रहे हैं।

‘पायलट समर्थकों के टिकट पर कोई आपत्ति नहीं’

उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में जीत की संभावना प्राथमिक कारक होगी। टिकट संबंधी सभी निर्णय सचिन पायलट के साथ ही लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की हमने सभी मतभेद भुला दिए हैं। मैंने पायलट के किसी भी समर्थक के टिकट पर एक भी आपत्ति नहीं जताई, सभी को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि हम मजबूती और एकजुट होकर ये चुनाव लड़ेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026

Leave a Comment