---Advertisement---

MK Stalin: इसरो विज्ञापन विवाद के बीच बीजेपी ने सीएम एम के स्टालिन को मंदारिन भाषा में जन्मदिन की दी बधाई, जानें पूरी खबर

MK Stalin: भाजपा ने शुक्रवार 1 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK Stalin को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कटाक्ष किया। भाजपा ने इसरो के नए लॉन्च कॉम्प्लेक्स के विज्ञापन को लेकर चल रहे विवाद को उजागर करते हुए मंदारिन में जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का फैसला किया, जिसमें प्रमुखता से ‘चीनी झंडा’ को दिखाया ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 1, 2024 3:06 अपराह्न | Updated: मार्च 1, 2024 6:12 अपराह्न

MK Stalin
Follow Us
---Advertisement---

MK Stalin: भाजपा ने शुक्रवार 1 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK Stalin को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कटाक्ष किया। भाजपा ने इसरो के नए लॉन्च कॉम्प्लेक्स के विज्ञापन को लेकर चल रहे विवाद को उजागर करते हुए मंदारिन में जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का फैसला किया, जिसमें प्रमुखता से ‘चीनी झंडा’ को दिखाया गया था।

बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर MK Stalin पर कसा तंज

बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि @बीजेपी4तमिलनाडु की ओर से माननीय मुख्यमंत्री MK Stalin को उनकी पसंदीदा भाषा में जन्मदिन की शुभकामनाएं! वह एक लंबा और स्वस्थ जीवन जिएं!

क्या है पूरा मामला?

दरअसल तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टिनम में इसरो के दूसरे लॉन्च पैड के निर्माण की सराहना करने वाले विज्ञापन को लेकर राज्य और बीजेपी के बीच वार- पलटवार देखा जा रहा है। आपको बता दें कि राज्य की DMK सरकार में पशुपालन मंत्री अनिता राधाकृष्णन ने स्थानीय अखाबारों में एक विज्ञापन जारी किया। इसमे रॉकेट के पीछे भारत की जगह चीन का झंडा लगा था। जिसके बाद से पूरा मामला गरमा गया। हालांकि विवाद बढ़ने पर मंत्री अनिता राधाकृष्णन ने अपनी गलती को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि हमसे छोटी सी गलती हो गई।

MK Stalin
PM Modi, MK Stalin

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि “डीएमके एक ऐसी पार्टी है जो काम नही करती है और झूठा क्रेडिट लेती है। हमारी योजनाओं पर अपना स्टिकर चिपका दिया है। अब तो उन्होंने हद पार कर दी है। उन्होंने इसरो लॉन्चपैड का क्रेडिट लेने के लिए चीन का स्टिकर चिपका दिया। वह अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति को स्वीकार करने के लिए तैयार नही है, वे भारत की अंतरिक्ष सफलता को दुनिया के सामने पेश नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने हमारे वैज्ञानिकों और हमारे अंतरिक्ष क्षेत्र का अपमान किया है।” पीएम मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि डीएमके को उसके कर्मों की सजा मिले”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026