---Advertisement---

Wrestlers Protest: नहीं थम रहा दंगल, महापंचायत ने फिर किया पहलवानों का समर्थन, कहा- न्याय नहीं मिला तो पूरा देश लड़ेगा ये लड़ाई

Wrestlers Protest: महापंचायत ने एक बार फिर पहलवानों का समर्थन किया है। महापंचायत का कहना है कि अगर पहलवानों को न्याय नहीं मिला तो पूरा देश ये लड़ाई लड़ेगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 1, 2023 5:18 अपराह्न

Wrestlers Protest
Follow Us
---Advertisement---

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का दंगल जारी है। इस मामले में आगामी रणनीति तय करने के लिए आज (गुरुवार, 1 जून) मुजफ्फरनगर के शोरम गांव में खाप महापंचायत हुई। इस दौरान वहां किसान नेता भी मौजूद रहे। महापंचायत ने साफ तौर पर कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो जल्द पूरा देश इस लड़ाई को लड़ेगा।

‘पहलवानों के साथ हुई बदसलूकी’

इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “बच्चे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन उन्हें उठा दिया गया। जो पहलवानों के साथ हो रहा है वो पूरा देश देख रहा है। बीते दिनों पहलवानों के साथ हुई बदसलूकी भी पूरे देश ने देखी। हम इसे हमेशा याद रखेंगे।” उन्होंने कहा, “अब ये इन बच्चों का काम नहीं, अब ये हमारा काम है। हम इन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे।”

योद्धाओं की कोई जाति नहीं होती

राकेश टिकैत ने कहा, “आरोप लगाए जा रहे हैं कि ये बच्चे झूठ बोल रहे हैं। ये सरकार की चाल है। यूपी में हिंदू मुस्लिम किया, बिहार में लालू का परिवार तोड़ा, हरियाणा में चौटाला परिवार तोड़ा, गुजरात में भी यही किया। उन्होंने कहा कि योद्धाओं की कोई जाति नहीं होती। इनकी जाति तिरंगा है। हम भी विदेश में अपनी पार्टी का नहीं देश का झंडा लेकर जाते हैं। अगर इन्हें न्याय नहीं मिलता तो पूरे देश में ये लड़ाई लड़ेंगे।”

राष्ट्रपति-गृह मंत्री से करेंगे मुलाकात’

किसान नेता ने आगे कहा, पांच तारीख को ये मीटिंग कर रहे हैं तो करें, हम भी करेंगे। हर खाप हर समाज की मीटिंग करेंगे। हम इंटरनेशनल फेडरेशन में भी जाएंगे। खाप चौधरियों की एक कमेटी बनेगी, जो राष्ट्रपति और गृह मंत्री से मिलेंगे। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कल खाप पंचायत की बैठक होगी, जिसमें आज का फैसला रखा जाएगा और उसके बाद सर्वसम्मति से फैसला सुनाया जाएगा।”

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरी BJP महिला सांसद, कहा- मामले में कड़ा संज्ञान ले सरकार, जल्द हो कार्रवाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Anurag Dhanda

जून 28, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 28, 2026

cm yogi adityanath

जून 28, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 28, 2026