---Advertisement---

Yamuna Expressway पर भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत 

Yamuna Expressway: उत्तर प्रदेश के मथुरा से बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, यहां यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) पर भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। खबरों की मानें तो यह दर्दनाक हादसा आज सुबह (सोमवार) 4:10 बजे हुआ। मीडिया ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 24, 2023 11:16 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 24, 2023 2:17 अपराह्न

Yamuna Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Yamuna Expressway: उत्तर प्रदेश के मथुरा से बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, यहां यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) पर भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। खबरों की मानें तो यह दर्दनाक हादसा आज सुबह (सोमवार) 4:10 बजे हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह के वक्त एक कार आगरा से नोएडा की तरफ आ रही थी, इतने में एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) के माइल स्टोन 56 पर अज्ञात कारणों की वजह से हादसे का शिकार हो गई। 

बताया जा रहा है, कार में एक महिला और एक पुरुष संभवतः पति और उनका संभवतः छोटा बच्चा हादसे के बाद बुरी तरह से कार में फस गए थे।  इस दौरान वह चीख चिल्ला रहे थे। फ़िलहाल अब तक इस हादसे में 5 लोगों की मारे जाने की खबर है।  वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) से हटाकर फिर से यातायात को सुचारू किया। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जबकि सभी 5 मृतकों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

खबरों की मानें तो जब आज सुबह 4:10 बजे अज्ञात कारणों की वजह से कार का एक्सीडेंट हुआ तो, पास के गांव से गुजर रहे एयरपोर्ट पर नौकरी करने जा रहे तीन लोगों ने कार में फंसे लोगों की चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी। फिर तीनों ने फ़ौरन घटना स्थल पर पहुंचकर मदद करने की कोशिश कर ही रहे थे, तभी पीछे से एक वॉल्वो बस ने सभी को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था, कि बताया जा रहा है, मौके पर ही तीनों युवकों समेत कार में बैठे पुरुष एक महिला, एक बच्चा की भी चीख-पुकार बंद हो गया है। फ़िलहाल अभी कार सवार लोगों की पुलिस शिनाख्त (जांच) कारने में जुटी है। 

पुलिस अधिकारियों ने क्या जानकारी दी        

खबरों की मानें तो पुलिस अधिकारियों ने बताया किजब यह हादसा हुआ तो लोगों की चीख-पुकार शुरू हो गया। इतने में एयरपोर्ट पर काम करने वाले तीन लोग मौके पर पहुंचते है। यह सभी आस-पास के ही गांव के रहने वाले थे। उन्होंने कार में फसे लोगों को बचाने का कार्य किया, लेकिन पीछे से आ रही एक बस ने उन्हें भी टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है।”

बता दें कि फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों और कार को पुलिस यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) से हटाकर फिर से यातायात को सुचारू कर दिया है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026