Health Tips: एसीडिटी , पाचन और कब्ज की समस्या से लगभग हर आयु वर्ग के लोग जूझते रहते हैं। जिसके कारण उनका वो खाने का सही रुप से सेवन भी नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी दवाई लेकर परेशान हो चुके हैं तो पेट के फेमस डॉक्टर वीके मिश्रा की 3 बातें जरुर माननी चाहिए। उनके द्वारा 3 ऐसी चीजें बताई जा रही हैं, जिनके कारण एसीडिटी बढ़ती है। अगर आपके भी गले और छाती के साथ पेट में जलन हो रही है तो इसके बहुत ज्यादा चांस हैं कि, आप कुछ गलतियां कर रहे होंगे।
Health Tips: अधिक तेल और मसाले वाले खाने से बचें
पेट के हेल्थ एक्सपर्ट वीके मिश्रा का कहना है कि, जो लोग ज्यादा मिर्च-मसालेदार और तले-भुने भोजन का सेवन करते हैं उन्हें एसीडिटी की समस्या काफी बढ़ जाती है।
देखें वीडियो
मसाले और तेल पेट में एसिड को बढ़ाते हैं । खाने में ज्यादा फैट होने के कारण खाना पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे पाचन धीमा होता है और एसिड भोजन नली में बढ़ने लगता है और लोगों को खाना खाते ही बेचैनी होना शुरु हो जाती है।
चाय और कॉफी बिगाड़ सकती है हाजमा
एसीडिटी और पाचन को बिगाड़ने में चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स की भी अहम भूमिका होती है। डॉक्टर का कहना है कि, खाली पेट या दिनभर में बार-बार चाय-कॉफी पीना लोअर इसोफेजियल स्फिंक्टर को कमजोर कर देता है। जिसके कारण अपच की समस्या पैदा हो जाती है। ये सभी चीजें पेट पर दबाव डालती हैं जिसके कारण खट्टी डकार आना शुरु हो जाती हैं।
खाना खाते ही सोने की आदत
कुछ लोगों में आदत होती है कि, वो खाना खाते ही लेट जाते हैं या फिर सो जाते हैं। ये सबसे खतरनाक होता है। ये पेट में जलन पैदा करता है और गैस को खाने की नली तक पहुंचा देता है। जिसकी वजह से पेट मं भयंकर दर्द, खट्टी डकार और जलन होना शुरु हो जाती है।खाने के 3 से 4 घंटे बाद सोया फिर लेटना चाहिए।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।







