---Advertisement---

Mango Side Effects : बिना किसी डर के खूब लें आम का मजा, इन टिप्स से करें फोड़े-फूंसी की छुट्टी

Mango Side Effects: गर्मियों में सबसे ज्यादा बिकने वाले फलों में आम हमेशा सबसे ऊपर होता है। लेकिन कुछ लोगों को गर्मियों में आम खाने से पिंपल की काफी दिक्कत होती हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 22, 2023 4:00 अपराह्न | Updated: मई 25, 2023 9:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mango Side Effects: गर्मियों में सबसे ज्यादा बिकने वाले फलों में आम हमेशा सबसे ऊपर होता है। इसी वजह से यह फलों का राजा बोला जाता है। लोगों को आम खाना काफी पसंद है , लेकिन कुछ लोगों को गर्मियों में आम खाने की वजह से पिंपल संबधित दिक्कतों को झेलना पड़ता हैं। जिस वजह से वह अपना मन होने के बावजूद भी आम खाने नहीं खा पाते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए जिन भी लोगों को आम खाने से फेस पर दानें और पिंपल जैसी परेशानी को झेलना पड़ रहा हैं अब उनके लिए आयुर्वेद एक्सपर्ट दीक्षा भवसार ने आम को खाने के कुछ तरीके बताए है। जिसे आम खाते समय याद रखना हैं। इसके बाद किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी और आप बड़े ही मजे के साथ आम खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Travel Tips : गर्मियों में ये खूबसूरत जगहें नहीं देखीं तो कुछ नहीं देखा, एक बार जरुर करें ट्राई

आम को खाने का सही तरीका

आमतौर पर लोग आम को खाना खाने के बाद खाना ज्यादा पसंद करते हैं और इसी वजह से उन्हें चेहरे पर दानें और पिंपल की दिक्कत होती हैं। आम को भी और फलों की तरह ही खाना खाने से एक घंटा पहले या फिर खाना खाकर कुछ समय रूकने के बाद ही खाना चाहिए। इस तरह से आम को खाने में कोई परेशानी नहीं होती है।

आम को काफी देर पानी में भिगोए

आम को बाजार से लाते ही नहीं खाना चाहिए। आम को खाने से पहले 2 घंटे पानी में भिगोकर रखना चाहिए है। आम को पानी में भिगोने से उसमें मौजूद फाइटिक ऐसिड हट जाते हैं। पानी में भिगोए हुए आम को खाने से उसमें मौजूद सभी न्यूट्रिशन शरीर में अच्छी तरह मिल जाते है। फाइटिक ऐसिड शरीर को गर्मी देते है और उसमें उपलब्ध न्यूट्रिशन को शरीर में अच्छी तरह नहीं जाने देते हैं।

सब्जा के बीज के साथ करें इस्तेमाल

सब्जा बीज आमतौर पर एक मसाले की तरह काम करता है। इसलिए आम खाते वक्त इसमें थोड़ा सब्जा बीज को मिलना चाहिए । क्योंकि अधिक आम खाने से पेट और चेहरे संबधित परेशानी होती हैं। इस बीज का इस्तेमाल करने से शरीर को काफी ठंडक मिलती है और यह पिंप्लस को भी दूर करता हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: Mohabbat Ki Dukaan: अब अमेरिका में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलेंगे राहुल गांधी, कांग्रसे ने जारी किया कार्यक्रम का पोस्टर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Weight Loss

जुलाई 13, 2026