---Advertisement---

आखिर क्यों मनाया जाता है हर साल Friendship Day 2023 ? सेलिब्रेट करने से पहले जान लें ये खास बात

Friendship Day 2023 आज यानि 6अगस्त को पूरे भारत मेंं फ्रेंडशिप-डे मनाया जाता है। इस खबरे के माध्यम से जानें इस दिन की क्या है खासियत।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: अगस्त 6, 2023 11:34 पूर्वाह्न

Friendship Day 2023
Follow Us
---Advertisement---

Friendship Day 2023: हर इंसान की जिंदगी में दोस्तों की काफी अहम भूमिका होती है। दोस्ती का रिश्ता ही एक ऐसा खास रिश्ता होता हैं जो हम अपने आप चुनते हैं और उसे पूरे दिल से निभाते हैं। जिंदगी में दोस्तों का होना बहुत जरुरी है। भले ही दोस्त गिनती के कम हो , लेकिन जो हो वह बहुत ही अनमोल होने चाहिए। वैसे तो दोस्तों के साथ हर दिन ही स्पेशल होता है, लेकिन आज यानि 6 अगस्त को पूरे भारत वर्ष में फ्रेंडशिप-डे मनाया जा रहा है। इस दिन हम अपने दोस्तों को खास महसूस कराते हैं। उनकी हमारी जिंदगी में क्या महत्वता है यह उन्हें बताते हैं। आज इस आर्टिकल में आपको फ्रेंडशिप –डे को हर साल मानने के पीछे की खास वजह, उसके इतिहास आदि के बारे में बताया जाएगा।

जानें फ्रेंडशिप –डे मनाने का क्या है इतिहास

दुनिया भर में फ्रेंडशिप-डे को अलग-अलग दिन सेलिब्रेट किया जाता है। सबसे पहले इस दिन को मनाने का सुझाव पराग्वे ने 30 जुलाई, 1958 में दिया था। इसके बाद यूएस( सयुंक्त राज्य ) ने जुलाई का आखिरी दिन यानि 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप–डे या अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के रुप में सेलिब्रेट करने की घोषणा की थी।

भारत में कब मनाया जाता है फ्रेंडशिप-डे

भारत समेत अन्य कई देशों जैसे आस्ट्रेलिया, अमेरिका, मलेशिया और यूरोप में अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप –डे के रुप में मनाया जाता है। इस दिन दोस्त एक-दूसरों को खास फील कराते हैं। एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड आदि पहनाते हैं साथ ही सप्राइज भी देते हैं। दोस्त आपस में मिलकर किसी स्पेशल ट्रिप का प्लान करके इस दिन को और भी खास मनाते हैं।

जानें फ्रेंडशिप-डे की खासियत

सभी की लाइफ में दोस्तों की जगह बहुत खास होती हैं। जो बातें हम अपने परिवार के साथ नहीं कर पाते हैं उन्हें हम केवल अपने दोस्तों के साथ ही शेयर कर सकते हैं। भले ही दोस्ती का रिश्ता खून का न हो, लेकिन इसके बावजूद वह हमारे लिए बहुत खास होता है। दोस्ती में किसी भी प्रकार की कोई हीन भावना नहीं होती है। दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें हम बिना सोचे-समझे अपने दिल की बात अपने दोस्तों को बोल सकते हैं। इसलिए हर किसी की जिंदगी में दोस्तों का होना बहुत जरुरी होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rekha

अक्टूबर 10, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026