---Advertisement---

Toyota Innova Hycross SUV कार को खरीदने के लिए अब ग्राहकों को करनी होगी जेब ढीली, अब चुकानी होगी इतनी कीमत

टोयोटा ने भारत में अपनी इनोवा हाइक्रॉस एसयूवी कार की कीमत में पहली बार 25000 रुपये से लेकर 75000 रुपये का इजाफा किया है। इसके साथ ही कंपनी ने हाल ही में इस कार का एक नया ट्रिम VX(O) को पेश किया है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 3, 2023 12:22 अपराह्न | Updated: मार्च 22, 2023 6:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Toyota Innova Hycross SUV Price Hike: जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर (TKM) ने भारत में अपनी इनोवा हाइक्रॉस एसयूवी कार की कीमत में पहली बार इजाफा किया है। मीडिया में जारी रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की कीमत के अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से 25000 रुपये से लेकर 75000 रुपये के बीच बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि टोयोटा ने हाल ही में इस कार का एक नया ट्रिम VX(O) को पेश किया है जो कि एक स्ट्रांग-हाइब्रिड मॉडल है। वहीं टोयोटा ने इस कार Innova Hycross SUV कार को पिछले साल भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था।

ये भी पढ़ें: डीजल की छुट्टी करने आ रहा OLECTRA TIPPER ELECTRIC TRUCK, लौडिंग कैपेसिटी और रेंज देख खरीदने का करेगा मन

Innova Hycross की स्पेसिफिकेशन

टोयोटा अपनी इनोवा हाइक्रॉस कार में दो इंजन ऑप्शन मार्केट में आते हैं। जिनमें पहला 2.0 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल जो कि 174PS की पावर और 209Nm का टॉर्क देता है। वहीं दूसरा 2.0 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन है जो कि 186PS की पावर के साथ में 206Nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम है। इस कार के अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से इनकी स्पेसिफिकेशन अलग हैं। हम आपको इसके सबसे हाई वेरिएंट की स्पेसिफिकेन नीचे दे रहे हैं।

Engine2.0 TNGA 5th Generation in-line VVTi
Max Power183.72bhp
Max Torque188nm
Cylinder4
TransmissionAutomatic
Mild HybridYes
Fuel TypePetrol
Mileage23.24
Fuel Tank Capacity52.0 L

 

Innova Hycross के इन वेरिएंट्स की कीमतों में हुआ इतना इजाफा

टोयोटा ने इनोवा के G और GX वेरिएंट की कीमतों में 25000 रुपये और वहीं VX, ZX और ZX(O) ट्रिम की कीमतों में 75000 रुपये का इजाफा किया है। जिसके बाद पहले इनोवा हाइक्रॉस के जी-एसएलएफ (7एस) की कीमत 18.55 लाख रुपये थी जो कि अब 19.40 लाख रुपये है। वहीं इनोवा हाइक्रॉस G-SLF (8S) की मौजूदा कीमत 19.45 लाख रुपये है। ऐसे ही इनोवा के इन हाइक्रॉस हाइब्रिड VX (8S) 24.81 लाख रुपये, नई इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड VX (O) 8S 26.78 लाख रुपये और इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड ZX (O) 29.72 लाख रुपये में अब बिक्री के लिए उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: देश की पहली स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक बाइक ULTRAVIOLETTE F77 की डिलीवरी हुई शुरू, लुक देखते ही हो जाओगे घायल

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026