---Advertisement---

Moong Dal Ki Kheer: ये स्पेशल खीर देगी आपकी जिंदगी को मिठास, खास Recipe से ट्राई करें नई डिश

Moong Dal Ki Kheer Recipe: मूंग दाल की खिचड़ी और हलवा तो आप सुने होंगे और शायद खाए भी होंगे लेकिन क्या आप मूंग दाल की खीर का लुत्फ उठाए हैं। मूंग हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन हम इसे खाने से कतराते हैं। ऐसे में आप इस मूंग दाल की खीर को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 16, 2023 8:05 अपराह्न | Updated: जनवरी 17, 2023 9:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Moong Dal Ki Kheer Recipe: मूंग दाल की खिचड़ी और हलवा तो आप सुने होंगे और शायद खाए भी होंगे लेकिन क्या आप मूंग दाल की खीर का लुत्फ उठाए हैं। मूंग हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन हम इसे खाने से कतराते हैं। ऐसे में आप इस मूंग दाल की खीर को ट्राई कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह रेसिपी काफी आसान है और आप इसे झटपट बना सकते हैं। खीर खाना सबको पसंद होता है लेकिन अगर आपको चावल के अलावा कोई और खीर खानी है तो आप मूंग दाल की खीर बना सकते हैं।

मूंग दाल की खीर बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री

सामग्री मात्रा
घी2 चम्मच
दूध2 कप
मूंग दाल1/4 कप
चावल1/2 कप
काजू1/2 कप
गुड़1/2 कप
पानी2 कप
किशमिशआवश्यकतानुसार
बादामआवश्यकतानुसार
इलायची पाउडरआवश्यकतानुसार
केसरआवश्यकतानुसार

Also Read: Fatty Liver से परेशान होने की नहीं है जरूरत, आज से ही डाइट में लाएं ये बदलाव और मुसीबत को कहें बाय-बाय

मूंग दाल की खीर बनाने की विधि

  • इस रेसिपी को बनाने के लिए पहले एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें।
  • अब इसमें बादाम और काजू भून कर निकाल लें।
  • इसके बाद पैन में घी डालकर मूंग दाल और चावल डालकर सुनहरा होने तक भूनें
  • अब पैन में थोडा सा घी डालकर भुनी हुई मूंग दाल और चावल में गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
  • गाढ़ा होने के बाद इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर पकाएं।
  • अब इसमें भुने हुए काजू, किशमिश और बादाम डालकर दूध डालें और अच्छी तरह से चलाते रहें।
  • लगभग 15 मिनट बाद गैस को बंद कर दें और तैयार है आपके लिए मूंग दाल की खीर।

ये भी पढ़ें: SHEHNAAZ GILL के इस वीडियो ने सर्दी में बढ़ाई गर्मी, रेड हॉट ब्यूटी बनकर फैंस के बीच बरपाया कहर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026