---Advertisement---

अब ट्रांसजेंडर महिला एथलीट नहीं ले सकेंगी Women’s Championship में हिस्सा, बदले गए नियम

पुराने नियमों के अनुसार वुमन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए ट्रांसजेंडर महिलाओं को हार्मोन को एक तय पैमाने पर मेंटेन करना पड़ता था। लेकिन अब ये नियम भी लागू नहीं होगा।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 25, 2023 10:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Women’s Championship: खेलों की अंतराष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड एथलिट ने ट्रांसजेंडर महिलाओं को ट्रैक एंड फिल्ड के खेल में हिस्सा लेने के उपर रोक लगा दी है। ‘इंटरनेशनल स्विमिंग फेडरेशन ‘ के तर्ज पर यह फैसला किया गया है। आपको बता दे कि FINA एक इंटरनेशनल तैराकी संस्था है। पिछले साल जून महीने में ही FINA ने ट्रांसजेंडर महिलाओं को स्विमिंग में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी थी।

ट्रांसजेंडर महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध से ये पड़ेगा असर

वर्ल्ड एथलीट के द्वारा लिए गए इस कठोर निर्णय के वे सभी ट्रांसजेंडर महिलाएं जो भीतरी तौर पर मर्द हैं, वो 31 मार्च 2023 के बाद से महिला खेलों में भाग नहीं ले सकेगी। वर्ल्ड एथलीट परिषद ने कहा है कि वे अपने इस फैसले पर एकबार फिर से विचार करेंगे। इस मुद्दे के विषय में वर्ल्ड एथलिट के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने कहा है कि वे इस बैन को लंबे समय के लिए नहीं लगा रहे है। उनका कहना है कि इस मामले में कई पहलू हैं। इसीलिए सोच विचार करने में थोड़ा समय लगेगा।

Also Read: MI vs UPW WPL 2023: Issy Wong का ‘कहर’, 3 गेंदों में 3 विकेट झटक मचाया तहलका, देखें Video

ट्रांसजेंडर महिलाओं पर इस वजह से लगी है रोक

वर्ल्ड एथलीट ने अपने बयान में कहा है कि यह बैन “शारीरिक लाभों” को ध्यान में रखते हुए किया गया है। वर्ल्ड एथलीट ने सफाई दी है कि पुरुष और महिला एथलीटों के लिए वर्गीकरण के रूल्स है। इसी वर्गीकरण को नज़र में रखकर ये नए नियम बनाए गए हैं। हम आपको बता दें कि वेट लिफ्टर लॉरेल हब्बार्ड ने साल 2013 में महिलाओं के 87 किग्रा वर्ग में हिस्सा लिया था। इसी के बाद से ट्रांसजेंडर महिलाओं के ओलंपिक में भाग लेने को लेकर बहस छिड़ गई थी। लॉरेल हब्बार्ड ने पुरुषों के वेट लिफ्टिंग मैचों में हिस्सा लिया था। बाद में लॉरेल ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट बनी थी। हब्बार्ड ने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी का सहारा लिया था। इस थेरेपी को लेने के बाद से लॉरेल पुरुष वर्ग के बजाय महिला वर्ग में खेलने लगी। वे लगातार बड़ी ही आसानी से बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ने लगी। इसके बाद ही FINA ने बैन लगाने का फैसला किया था।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026