---Advertisement---

Uttarkashi tunnel : सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए राहत की खबर, वर्टिकल ड्रिलिंग का 40% काम हुआ पूरा, देखें बड़ी अपडेट

Uttarkashi tunnel : सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए राहत की खबर, वर्टिकल ड्रिलिंग का 40% काम हुआ पूरा, ये टीम कर रही है कोशिश

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 28, 2023 8:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Uttarkashi tunnel: उत्तराखंड में सिल्क यार सुरंग में फंसे मजदूरों को करीब 17 दिन से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी तक सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका है। प्रशासन और राहत बचाव की टीम लगातार सभी को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। लेकिन अभी तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली है।

सुरंग में फंसी 41 मजदूरों की जान

जानकारी के लिए बता दें कि 12 नवंबर यानी की दिवाली के समय यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बन रही सिलचर सुरंग का एक हिस्सा अचानक से ढह गया। जिसकी वजह से करीब 41 मजदूर उसके अंदर फस गए। तब से लेकर अब तक युद्ध स्तर पर उन्हें बचाने का अभियान चल रहा है।

प्रशासन के अधिकारी और राहत बचाव की टीम लगातार सुरंग में फंसे मजदूरों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं, साथ ही वह उन सभी लोगों को घर का बना हुआ खाना, पानी और दवाई भी अंदर भेज रहे हैं। इसके लिए सुरंग के अंदर करीब 6 इंच का पाइप डाल गया है, और उसी के सहारे यह सारी चीज उन तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

वर्टिकल ड्रिलिंग का काम 40 फीसदी हुआ पूरा

जानकारी के लिए बता दें कि जिस दिन वर्टिकल ड्रिलिंग पूरी हो जाएगी। उस दिन सभी मजदूरों को एयरलिफ्ट कर लिया जाएगा और उन्हें नजदीकी मेडिकल फैसिलिटी में ले जाकर उनका चेकअप कराया जाएगा। खबरों की माने तो हाल ही में रैट हॉल माइनिंग एक्सपर्ट्स को सुरंग के पास बुलाया गया है। ताकि मालवे को हाथ से साफ किया जा सके और अगर कहीं सरिया या फिर कुछ अन्य प्रकार की चीज सामने आती है। तो उसे मशीन से कटकर उसके अंदर पाइप डाला जा सके।

बता दें कि सुरंग के मलबे के आखिरी 10–12 मीटर की सफाई हाथ से हो रही है। वैसे तो बचाव कार्य की टीम अमेरिकी मिशन की मदद से सारे मालवे को हटाकर लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी। लेकिन वह इस अभियान में सफल नहीं हो पाई। इसके बाद दूसरे ऑप्शंस को तलाशा गया।

जानकारी के लिए बता दें कि मजदूर तक पहुंचाने के लिए करीब 600 मीटर की वर्टिकल ड्रिलिंग का काम 40 फीसदी पूरा हो गया है, उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में सभी को बाहर निकाल जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026