---Advertisement---

Delhi News: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी, पुलिस ने वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल

Delhi News: कथित शराब नीति मामले में ईडी की हिरासत में चल रहे अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी ने आज बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। भीड़ बेकाबू होने के कारण पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। बता दें कि बीजेपी की तरफ से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 26, 2024 1:53 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: कथित शराब नीति मामले में ईडी की हिरासत में चल रहे अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी ने आज बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। भीड़ बेकाबू होने के कारण पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। बता दें कि बीजेपी की तरफ से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की जारी है। गौरतलब है कि ईडी के हिरासत में रहते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के जल मंत्री को आदेश जारी किया था। जिसके बाद से बीजेपी ने इसे असंवैधिनक बताया था।

पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल

शराब उत्पाद शुल्क नीति मामले में ईडी की हिरासत में मौजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर सचिवालय की ओर विरोध मार्च के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारें कीं। गौरतलब है कि बीजेपी की तरफ से इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आपको बता दें कि विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Delhi News: वीरेंद्र सचदेवा ने क्या कहा?

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के सीएम भ्रष्ट और बेईमान हैं और उन्होंने दिल्ली की जनता को लूटा है। हम उनका इस्तीफा मांगने सचिवालय जा रहे हैं। सरकार जेल से नहीं चल रही है। बिल्कुल आप की तरह” चरित्र, आदेश भी फर्जी हैं। अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना होगा।”

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने क्या कहा?

उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि गिरफ्तार होने के बाद, अब केजरीवाल को याद आया है, कि वे दिल्ली के लोगों को पानी और सीवर की सुविधा नहीं दे सके। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं कि वे अस्पतालों में दवाएँ उपलब्ध नहीं करा सके। उन्होंने आज स्वीकार कर लिया है कि वे दिल्ली के लोगों को पानी और सीवर की सुविधा नहीं दे सके। पिछले 9-10 वर्षों में दिल्ली को दुर्दशा में डाल दिया है।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026