---Advertisement---

Budget Session: संसद में जारी है हंगामा, गुरुवार तक दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के कारण आज बुधवार को दोनों सदनों की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 5, 2023 7:32 अपराह्न

Budget Session
Follow Us
---Advertisement---

Budget Session: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। लेकिन दूसरे चरण में सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण बार-बार सदन को स्थगित करना पड़ रहा है। बुधवार को भी सदन हंगामे की भेंट चढ़ गया। लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के कारण आज बुधवार को दोनों सदनों की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

गौर हो कि आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने बैठक की। बैठक में बजट सत्र में आगे क्या रणनीति होगी, इसपर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सदस्यों ने निर्णय किया कि जेपीसी गठन की मांग जारी रखी जाएगी। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विषय पर भी चर्चा की जाएगी।

विपक्षी दल की बैठक

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में विपक्षी दलों की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस, द्रमुक, टीएमसी और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद नेता प्रतिपक्ष खड़गे कुछ मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। वहीं, सभापति जब नोटिस पढ़ रहे थे तो आप सांसद संजय सिंह नारे लगाते हुए वेल में आ गए। इस दौरान कांग्रेस के भी कुछ सांसद मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Digvijaya Singh on Ghulam Nabi: ‘आप कांग्रेस को क्या Expose करोगे, पहले कश्मीर में अपनी पार्टी बचा लीजिए’

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा जारी है। आज भी कई सांसदों ने विरोध स्वरूप काले कपड़े पहन रखे थे। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी की मांग की। हालांकि इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का नाम नहीं लिया। लेकिन माफी मांगने की मांग के बाद राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पीयूष गोयल के बीच बहस भी हो गई। अडानी मुद्दे और ब्रिटेन में राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान को लेकर हंगामे के बाद बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित कर दी गई।

विरोध-प्रदर्शन जारी

वहीं, अडानी के मुद्दे पर विपक्ष की ओर से विरोध प्रदर्शन जारी है। आज भी लोकसभा में इस मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन के बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह के स्थगन के बाद एक बार फिर से कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन फिर से सदन हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष के नेता अडानी मामले में जेपीसी से जांच की मांग कर रहे हैं।

चिदंबरम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने संसद में आम बजट पर चर्चा नहीं होने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्ता पक्ष के कारण चर्चा नहीं हो पा रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026